back to top

सीबीआई ने बिहार के छह और आश्रय गृह के खिलाफ मामला दर्ज किया

नई दिल्ली। सीबीआई ने बिहार के छह और आश्रय गृह के खिलाफ वहां रहने वाली महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज किया है। इसके साथ कुल नौ आश्रय गृह के खिलाफ अब तक मामला दर्ज हुआ है। बिहार में आश्रय गृहों पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं।  रिपोर्ट में इन आश्रय गृहों के कुप्रबंधन, वहां रहने वाली महिलाओं के उत्पीडऩ और नारकीय स्थिति उजागर हुए थे। मई 2018 की रिपोर्ट में संस्थान ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह सहित 17 आश्रय गृहों के प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए

रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में पदाधिकारियों और बाहर के लोगों ने 34 लड़कियों का उत्पीडऩ किया था। ऑडिट रिपोर्ट को राज्य सरकार को सौंपा गया जिसके आधार पर बाद में उच्चतम न्यायालय ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए थे। उच्चतम न्यायालय ने शेष 16 मामलों को भी एजेंसी को सौंप दिया। सीबीआई ने बुधवार को भागलपुर और गया में दो आश्रय गृहों पर मामले दर्ज किए थे। इसने छह और आश्रय गृहों पर मामला दर्ज किया है जिसमें मुंगेर जिले का नॉवेल्टी कल्याण समिति, मुंगेर का पनाह आश्रय गृह, कैमूर का ग्राम स्वराज सेवा संस्थान, मुजफ्फरपुर का ओम साईं फाउंडेशन और पटना में इकार्ड द्वारा संचालित आश्रय गृह और डॉन बास्को टेक सोसायटी शामिल हैं।

नॉवेल्टी कल्याण सोसायटी के निदेशक

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नॉवेल्टी कल्याण सोसायटी के निदेशक और अन्य मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं को एक कमरे में बंद कर देते थे और अन्य महिलाओं से गलत व्यवहार करते थे। इसने आश्रय गृह का एक हिस्सा दस हजार रुपए किराए पर लगा रखा था। साथ ही वहां रहने वाली महिलाओं को उपयुक्त रोशनदान या साफ-सफाई की सुविधाएं हासिल नहीं थीं। प्राथमिकी में बताया गया है कि पनाह के पदाधिकारी वहां रहने वाली महिलाओं का शोषण करते थे और उन्हें खाना बनाने तथा साफ-सफाई करने के लिए बाध्य करते थे। सीबीआई ने कैमूर जिले के लालपुर में संचालित ग्राम स्वराज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सुदर्शन राम, पिंटू पाल और तारा देवी पर मामला दर्ज किया है।

सुरक्षा गार्ड महिलाओं एवं लड़कियों का यौन उत्पीडऩ करता था

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड आश्रय गृह की महिलाओं एवं लड़कियों का यौन उत्पीडऩ करता था, उन पर भद्दी टिप्पणियां करता था। वह रोजाना के काम देखता था और वहां रहने वाली लड़कियों पर वह हुक्म चलाता था। ओम साईं फाउंडेशन के निदेशक पर भी एजेंसी ने वहां रहने वाली महिलाओं पर हमला करने और गाली-गलौच करने को लेकर मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने पटना में गैर सरकारी संगठन डॉन बास्को टेक सोसायटी की तरफ से संचालित कौशल कुटीर की देखभाल करने वाले पर भी मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वहां रहने वाली महिलाओं और पुरूषों को एक दूसरे से बात करने या एक दूसरे की तरफ देखने की अनुमति नहीं थी।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...