back to top

उपचुनाव : घोसी विधानसभा सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे दारा सिंह चौहान

– सीएम आवास पर हुई बैठक में लिया गया निर्णय

वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। प्रदेश में खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में मऊ जिले से खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा के विधायक रहे दारा सिंह चौहान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे यानि सपा के पूर्व विधायक अपनी ही खाली सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। दारा सिंह विधानसभा चुनाव 2022 में घोसी सीट से चुनाव जीते थे, इन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। अब इस बार भाजपा ने दारा सिंह पर ही दांव लगाया है। बता दें कि प्रदेश में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 सितंबर को मतदान होंगे और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किये जायेंगे।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर यूपी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम योगी के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश नेतृत्व की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। कल ही दारा सिंह चौहान ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री से मुलाकात की थी जहां इन्हें क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारियां करने को कहा गया था।

बसपा से की राजनीति की शुरूआत

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले दारा सिंह चौहान, सपा में ज्यादा दिन नहीं टिक सके। बसपा ने पहली बार साल 1996 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था। दारा सिंह साल 2000 में एक बार फिर से बसपा के द्वारा राज्यसभा सदस्य बनाये गये थे। 12वीं तक की औपचारिक पढ़ाई करने वाले दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक रूझान के कारण बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद बसपा ने लगातार दो बार राज्यसभा सांसद बनाया था।

RELATED ARTICLES

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

चेन्नई सुपर किंग्स लय हासिल करने की कोशिश में, गुजरात की नजर वापसी पर

चेन्नई । पिछले कुछ मैचों शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां होने वाले...

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...