back to top

स्मार्ट विलेज की अवधारणा को मजबूत करने के लिए सभी गांवों में बनाएं विश्वकर्मा संकुल: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की अवधारणा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर गांव में विश्वकर्मा संकुल का निर्माण किया जाए।

शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की और विभाग के प्रस्तुतीकरण पर आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की अवधारणा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर गांव में विश्वकर्मा संकुल का निर्माण किया जाए।

इसके जरिए ग्राम अर्थव्यवस्था को जहां आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी, वहीं ग्रामीण श्रमिकों को अपनी मेधा का प्रदर्शन करने और सेवाएं प्रदान करने के लिए एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ, गोरखपुर और राज्य के अन्य सभी बड़े रेलवे स्टेशनों, गांधी आश्रम, पर्यटन विभाग के होटलों और आवास गृह सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ओडीओपी के बारे में जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

योगी ने कहा कि इन स्थानों पर एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के संबंध में जानकारी देने के साथ ही इन उत्पादों के विपणने के लिए सुविधाएं भी विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक हफ्ते के लिए ओडीओपी की प्रदर्शनी और मेले लगाए जाएं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपी आईटीएस 2023) की तैयारियों के बारे में भी बताया।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

सपा जन्मजात महिला विरोधी’ पार्टी, उनके समय नारा था- देख सपाई, बिटिया घबराई: सीएम योगी

विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...