back to top

कृषि की असल समस्या नहीं समझ पाया बजट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट में तीन दशक पूर्व लायी गई नयी आर्थिक नीति के सुधारों के अक्श की फिर से शुरू आत हुई है। क्योंकि इस बजट में एक तरफ कई नये आर्थिक कानून बनाने और कई मौजूदा कानूनों में संशोधन लाने, नये नियमन प्राधिकरणों की स्थापना करने तो कई क्षेत्रों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की नयी प्रणाली शुरू करने की बात है।

दूसरी तरफ इस बार सार्वजनिक उपक्र मों के विनिवेश के जरिये काफी बड़ी राशि उगाही का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोविड-19 महामारी से चारों खाने चित्त हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और किसानों के पिछले दो महीने से चल रहे अनवरत आंदोलन के साये में पेश इस बजट में वित्तमंत्री की तरफ से जो कई तरह की जोर आजमाइशें की गई हैं, उसमें दो बातें प्रमुखता से उभरी हैं।

सबसे पहले तो अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने के लिए आमदनी से खर्च ज्यादा करने की नीति वित्तमंत्री ने जाहिर तौर पर अपनायी है। इसके तहत यह बात अब तय हो गयी है कि अरसे बाद देश में वित्तीय घाटा बढ़ने जा रहा है जो अगले 2025 तक पांच फीसदी से नीचे नहीं होने जा रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 में ही कम राजस्व और ज्यादा खर्चे की वजह से वित्तीय घाटा लक्ष्य से करीब छह फीसदी की उछाल लेकर साढ़े नौ फीसदी होने जा रहा है।

जबकि नये वित्त वर्ष 2021-22 में यह घाटा 6.8 फीसदी अनुमानित है जिसे 4.5 फीसदी तक लाने में वर्ष 2024-25 तक का इंतजार करना पड़ेगा। कोविड-19 से खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को त्वरित गति से उबारने के लिए हाउसिंग और स्टार्टअप बिजनेस में दी जाने वाली कर रियायतें और छूट अगले वित्त वर्ष के अंत तक बढ़ा दी गयी हैं। रेलवे, सड़क मार्ग, मेट्रो रेलवे इन तीनों क्षेत्र में आगामी वित्त वर्ष में करीब एक एक लाख करोड़ रु पये से ऊपर निवेश करने का मंसूबा जताया गया है।

देश के सत्ताइस शहरों में करीब एक हजार किमी मेट्रो लाइन बनाने व चलाने, देश की सभी बड़ी रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण तथा राजमार्गों तथा ग्रामीण सड़कों के निर्माण लक्ष्य में काफी इजाफा किया गया है। कुल मिलाकर केन्द्र सरकार ने अपने पूंजीगत व्यय यानी विकास व्यय में करीब पच्चीस फीसदी बढ़ोत्तरी कर नये वित्त वर्ष में 5.5 लाख करोड़ रु पये करने का फैसला किया है।

विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को 49 फीसदी से बढाकर 74 फीसदी कर दिया गया है यानी वह बीमा निवेश जो विगत में काफी राजनीतिक विरोध का सामना कर चुका था, उसे मोदी सरकार बीमा कानून 1938 में तब्दीली लाकर बढ़ाने की तैयारी में है। इसी तरह अपने संकुचित पड़े राजस्व में इजाफा करने के लिए शेयर बाजार में चल रही मौजूदा बढ़त को ध्यान में रखकर एयर इंडिया, बीपीसीएल, आईडीबीआई, एससीआई सहित करीब आधे दर्जन पीएसयू का विनिवेश 31 मार्च 2022 तक पूरा कर करीब 1.75 लाख करोड़ रु पये की उगाही का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...