back to top

ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ बर्बरता के सारी हदें पार

लखनऊ। अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस की एक बोगी में एक ऐसी घटना प्रकाश में आयी जिसने भी सुना उसके होश उड़ गये। बोगी में गंभीर अवस्था में अधमरी मिली महिला कांस्टेबल जिसे देखकर लोग सन्न रह गये। फिलहाल महिला कांस्टेबल का इलाज केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है, सिर में गंभीर चोटें है और सिर में फ्रैक्चर के अलावा चेहरे की भी हड्डी टूटी हुई है। इसके अलावा पेट में भी गंभीर चोटें लगी हैं और फिलहाल महिला कांस्टेबल की स्थिति स्थिर है।

सुलतानपुर में तैनात महिला कांस्टेबल अयोध्या में सावन झूले में उसकी ड्यूटी लगी थी। इस वजह से वह अयोध्या गई थी। इसी दौरान ट्रेन में उसके साथ यह घटना घटित हो गयी। माना जा रहा है कि थकान होने की वजह से उसकी ट्रेन में आँख लगने की वजह से वह मानपुर पहुंच गई, जहां से वह वापस अयोध्या आ रही थी। इस दौरान ही उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि वह नग्न अवस्था में ट्रेन की बोगी में बरामद हुई थी। महिला के साथ दुष्कर्म की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल अभी तक वह होश में नहीं है जिसकी वजह से कोई सही बात सामने आने में दिक्कत हो रही है।

इस सम्बंध में एसपी जीआरपी चारबाग लखनऊ पूजा का कहना है कि अभी तक जांच में कोई लैगिंग वारदात नहीं होने की बात सामने आयी है। मामले की गंभीरता से जांच चल रही है जैसे ही कोई सटीक जानकारी सामने आयेगी तत्काल एक्श्न लिया जायेगा। बताया जा रहा है कि अयोध्या में रात को 3:40 पर महिला कांस्टेबल बोगी में मिली थी। जिसके बाद आनन फानन जीआरपी ने उसे अयोध्या के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर गंभीर हालत होने के चलते उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...