back to top

कासगंज मामले के मुख्य आरोपी का भाई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

कासगंज (उत्तर प्रदेश)। कासगंज जिले के सिढ़पुरा क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर एक कांस्टेबल की हत्या के मामले का एक आरोपी बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी मोती के भाई एलकार तथा उसके साथियों को पुलिस ने कावी नदी के किनारे घेर लिया।

इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एलकार घायल हो गया। उसे सिढ़पुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एलकार के बाकी साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। सोनकर ने बताया कि एलकार इस मामले के मुख्य आरोपी मोती का भाई है।

गौरतलब है कि कासगंज जिले में मंगलवार देर रात वांछित शराब माफिया को वारंट तामील कराने गए पुलिस दल पर हुए जानलेवा हमले में एक सिपाही की मौत हो गई तथा दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने मंगलवार देर रात संवाददाताओं को बताया ‘सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार और आरक्षी देवेंद्र नगला धीमर गांव में एक वांछित अपराधी की तलाश में गए थे वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसमें हमारे साथी सिपाही देवेंद्र शहीद हो गए।’

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्वाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक सिपाही के परिजन को 50 लाख रुपये और एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री लगातार इस घटना की लगातार निगरानी रख रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल दरोगा अशोक कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह सिपाही देवेंद्र के साथ मोती नामक अपराधी को वारंट की तामील कराने गए थे तभी उसके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेइंतेहा मारा पीटा। इस वारदात में सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...