back to top

बोइंग ने की कर्मचारियों की छंटनी, भारत में इतने लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया

नयी दिल्ली। अमेरिका की विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग ने वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती की योजना के तहत बेंगलुरु में अपने इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र के 180 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं। भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार है। पिछले साल बोइंग ने वैश्विक स्तर पर करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती के तहत बोइंग ने अपने बेंगलुरु के बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर के 180 कर्मचारियों को 2024 की दिसंबर तिमाही में बाहर का रास्ता दिखाया है। इस बारे में बोइंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्र ने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि इस छंटनी से उसके ग्राहकों और सरकार के साथ परिचालन पर कोई असर नहीं पड़े। इसी के मद्देनजर कंपनी ने रणनीतिक समायोजन किया है जिससे सीमित संख्या में पद प्रभावित हुए हैं।

बेंगलुरु और चेन्नई में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) जटिल आधुनिक वैमानिकी कामकाज करता है। बेंगलुरु का इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी परिसर अमेरिका के बाहर कंपनी के सबसे बड़े निवेश में से है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत में बोइंग 300 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं से सालाना करीब 1.25 अरब डॉलर की खरीद करती है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...