back to top

बोधगया मैराथन 2024: रन फॉर ग्लोबल पीस के लिए धावको ने लगाई ऐतिहासिक दौड़

बोधगया। रन फॉर ग्लोबल पीस की थीम पर आधारित मैराथन का उद्घाटन, बोधगया मैराथन 2024 – रन फॉर ग्लोबल पीस ऐतिहासिक रूप से सफल समापन का गवाह बना। इस आयोजन को एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिहार एथलेटिक एसोसिएशन, (एआईएमएस) एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस जैसे प्रतिष्ठित निकायों से मान्यता मिली।

बोधगया मैराथन समिति और आईबीसी द्वारा सह – आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 2000 पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने चार अलग – अलग श्रेणियों में दौड़ लगाया – 42 किमी पूर्ण मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी समयबद्ध दौड़ और 5 किमी धम्म दौड़। अमेरिका, दक्षिण कोरिया, भूटान, स्पेन, केन्या, इथियोपिया और यूके सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्श दिया।

42 किमी पूर्ण मैराथन पुरुष वर्ग में विजेता अजय कुमार, फर्स्ट रनर अप विजेता चेरुइयोट टू, सेकेण्ड रनर अप विजेता मेमो डेरेजे टेका और महिला वर्ग में विजेता शीला जेपकोरिर, फर्स्ट रनर अप विजेता रीनू, सेकेण्ड रनर अप विजेता सीमा रही। 21 किमी हाफ मैराथन पुरुष वर्ग विजेता में सुमित कुमार, फर्स्ट रनर अप विजेता कोलिन्स किपचिरचिर कोस्गेई, सेकेण्ड रनर अप विजेता डिफो ज़ियाद अबीति महिला वर्ग में विजेता ब्रिगिड जेरोनो, फर्स्ट रनर अप विजेता अर्पिता सनाई, सेकेण्ड रनर अप विजेता अनीता दास रही।

10 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग विजेता में राजन राज, फर्स्ट रनर अप विजेता बोड्डुपल्ली रमेश, सेकेण्ड रनर अप विजेता अभिषेक कुमार और महिला वर्ग में विजेता तनुजा कुमारी, फर्स्ट रनर अप विजेता शेरिंग लामू भूटिया, सेकेण्ड रनर अप विजेता सना खान रही। 5 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग विजेता में आफताब अंसारी, फर्स्ट रनर अप विजेता रुस्तम, सेकेण्ड रनर अप विजेता विक्रम कुमार और महिला वर्ग में विजेता कामिनी कुमारी, फर्स्ट रनर अप विजेता अनु, सेकेण्ड रनर अप विजेता नन्दनी कुमारी रही।

पूर्ण मैराथन में जीते विजेता अजय कुमार और शीला जेपकोरिर ने कोरिया में गिजांग बाडा मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से भुगतान वाली राउंड ट्रिप का खिताब अपने नाम किया, अन्य भावी विजेता प्रतिभागियो ने 6 लाख प्राइज हासिल किया। आईबीसी के महानिदेशक अभिजीत हलधर ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोधगया मैराथन 2024 के आयोजक नवीन सिन्हा ने कहा, आज हमने बोधगया में पहली बार मैराथन सफलतापूर्वक पूरा करके इतिहास रचा है और हम अगले साल दूसरे संस्करण के साथ वापस आएंगे, यह वादा करते हुए कि यह और भी बेहतर होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...