back to top

भाजपा घर-घर सम्पर्क कर चलायेगी वोटर चेतना महाभियान

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में वोटर चेतना महाभियान चलाएगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वोटर चेतना अभियान के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करके मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में जुटने के लिए माइक्रोप्लानिंग साझा की। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा जिला मतदाता प्रमुख उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री तथा अभियान प्रभारी अनूप गुप्ता ने अभियान की योजना रचना प्रस्तुत की। बैठक में वोटर चेतना महाभियान की प्रदेश टोली के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह तथा सांसद सुब्रत पाठक व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल उपस्थित रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान प्रत्येक दहलीज के साथ प्रत्येक कैम्पस तथा प्रत्येक चौपाल पर पहुंचने का अभियान है। प्रत्येक 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होनी वाली जिला तथा मंडल कार्यशालाओं में पूर्ण जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का काम करें। जिससे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सफल हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति मतदाता बन सके। उन्होंने कहा कि अभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता की जाए।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने आगामी 16 व 17 अक्टूबर को वोटर चेतना महाभियान के तहत जिला स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं तथा अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 18 व 19 अक्टूबर को मंडल कार्यशालाओं के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।

29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात् पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेगें। अभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने का कार्य करना है। 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक और 25 नवम्बर से 03 दिसम्बर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से सम्पर्क करेगी। नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

RELATED ARTICLES

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत,18 किमी लंबा रोड शो शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत,18 किमी लंबा रोड शो शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...