back to top

भोपाल और इंदौर में उपयुक्त उम्मीदवार के लिए विज्ञापन दे BJP: कमलनाथ

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए सलाह दी कि उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश के लिए विपक्ष (भाजपा) को विज्ञापन देना चाहिए।

इंदौर और भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव

इंदौर और भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार के चयन में हो रही देरी के सवाल पर कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा का पसीना उतर रहा है। अब इसके लिए कौन सा उम्मीदवार लगाएंगे। इसके लिए विज्ञापन निकाल लें तो उम्मीदवार मिल जाएगा। कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने फिलहाल यहां से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, सिंधिया जी का अपना क्षेत्र है।

उनका मामला दूसरा है

वर्तमान के सांसद हैं। उनका मामला दूसरा है। अगर वो अपने आप कुछ बात तय करेंगे, ए उनके ऊपर है, पर उनका तो क्षेत्र काफी सालों से रहा है। कमलनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 में से 22 सीटों पर विजई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश भर में 160 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी और हर प्रदेश में उसकी सीटें कम होंगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शेष बची सीटों पर अगले 3-4 दिन में कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के रीवा और सतना जिले के भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के भाई विनोद शुक्ला कांग्रेस में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...