back to top

संविधान की मर्यादाओं को तार-तार कर रही भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्तामद में भाजपा की सरकार लोकतंत्र और संविधान की सभी मर्यादाओं को तार-तार करने पर तुल गई है। भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम लाकर देश में बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। पूरे देश में इसका जनप्रतिरोध जारी है। केन्द्र सरकार ने तानाशाही के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषित 19 दिसम्बर को पार्टी का शांतिपूर्ण धरना अवश्य होगा। धरना के माध्यम से पार्टी राज्यपाल का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहती है। आज सरकार की गलत नीतियों से चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। सरकार जनता के मन की बात सुनने के बजाय अपने मन की मनमानी बातें थोपने पर उतारू है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज पूरी तरह अंधेरगर्दी पर उतर आया है। नौजवान, सामाजिक कार्यकर्ता जो नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरूद्ध आवाज उठा रहे हैं, उनको कुचलने के लिए प्रशासन बर्बरता पर उतर आया है। विश्वविद्यालयों से छात्रों को बाहर किया जा रहा है, हास्टल खाली कराए जा रहे हैं। छात्राओं तक का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस राजनीतिक कार्यकर्ताओ को चेतावनी पत्र देकर धमकाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लागत से ड्योढ़ा गुना ज्यादा फसल का दाम देने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ? गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिलों ने नहीं किया। उन पर कड़ी कार्यवाही के बजाय किसान का ही उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की गलतनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...