back to top

सेना के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए सेना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सेना देश की है, ना कि किसी राजनीतिक पार्टी की। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा (भाजपा) फौज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह सिलसिला रुकना चाहिए। सेना तो देश की होती है, किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान सेना की वर्दी पहनने वाले दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिए बगैर कहा अगर कोई नागरिक सेना की वर्दी पहनता है तो उसे सजा मिलती है, क्या किसी ने कोई शिकायत दर्ज कराई है? पिछले महीने पुलवामा में हुए हमले के बारे में अखिलेश ने कहा कि पूरा देश इस मामले की सच्चाई जानना चाहता है। साथ ही देश इस वारदात में मारे गए जवानों को शहीद का दर्जा और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग कर रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी और जनता भाजपा को उसके झूठ-फरेब के लिए सबक सिखाएगी।

प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के साथ गठबंधन

अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव जयंत चौधरी के साथ इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के साथ गठबंधन में रालोद के शामिल होने की औपचारिक घोषणा भी की। रालोद प्रदेश की मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस भी उनके गठबंधन में शामिल है। इसके तहत उसके लिए अमेठी और रायबरेली सीटें छोड़ी गई हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के सभी साथी मिलकर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन के तहत रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें दिए जाने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था, मगर इसकी औपचारिक घोषणा आज की गई। गठबंधन के तहत अब प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 पर बसपा, 37 पर सपा तथा तीन सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगी। वहीं, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं।

RELATED ARTICLES

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

अंडर-19 विश्व कप: अमेरिका को रौंदने के बाद अब बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया

बुलावायो। पहले मैच में आत्मविश्वास से भरी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम शनिवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...