back to top

भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : भूपेंद्र चौधरी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी सम्मलित हुए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले नौ वर्षों में अपनी अनेक योजनाओं के द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगो के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में अनुसूचित वर्ग के सबसे ज्यादा सांसद व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा के है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुडेÞ पांच स्थान जन्मस्थान महू, दीक्षा स्थल नागपुर, चौत्यभूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन और महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली में स्मारकों के निर्माण कर पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत बस्तियों में लाभार्थियों से सम्पर्क सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग, सेवा निवृत्त अधिकारी, खिलाड़ी, लोककलाकारों व अन्य प्रमुख लोगों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने को कहा। प्रदेश महामंत्री संगठन ने आगामी दिनों में अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले सम्मेलनों की योजना पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र स्तर पर होनें वाले इन सम्मेलनों में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भोला सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री गुलाब देवी, असीम अरूण, विजय लक्ष्मी गौतम, सुरेश राही, अनूप वाल्मीकि व मनोहर लाल मन्नू कोरी, सहित सांसद, विधायक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल, एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों...

भूस्खलन के बाद व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं निलंबित

मुंबई। भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी...