back to top

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए गुरदासपुर के एक वन क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पंजाब में कई स्थानों पर हमले करने की पूर्व नियोजित साजिश के तहत पाकिस्तानी एजेंसियों और रिंदा ने यह खेप भारत पहुंचाई थी।

यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, एक खुफिया अभियान में गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ), पंजाब ने पाकिस्तान में स्थित और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आॅपरेटिव हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। डीजीपी ने कहा कि खुफिया सूचना पर तेजी से कार्वाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने गुरदासपुर के एक वन क्षेत्र से आतंकवादी सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया और इससे पहले कि यह हरविंदर रिंदा के सहयोगियों तक पहुंच पाता इसे अपने कब्जे में ले लिया।

इसमें दो एके-47 राइफलें, 16 कारतूस, दो मैगजीन और दो पी-86 (उच्च विस्फोटक) हथगोले शामिल हैं। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पंजाब में कई स्थानों पर हमले करने की पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर उर्फ रिंदा की पूर्व नियोजित साजिश के तहत भारत भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर के पुराना शाला पुलिस थाने में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीजीपी ने कहा, हथियारों की खेप पहुंचाने में शामिल रिंदा के गुर्गों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...