back to top

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त
लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी बहुत ही उत्तम मुहूर्त है, जिसमें कलश स्थापना बहुत ही फलदायी रहेगी। 2026 के चैत्र नवरात्रि इस बार बहुत खास माने जा रहे हैं। दरअसल 9 दशकों के बाद ऐसा मुहूर्त बन रहा है। जब ऐसा मुहूर्त मिल रहा है। जिसमें संवत्सर के आखिरी दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में यह बहुत ही उत्तम मुहूर्त बन रहा है। इस साल अमावस्या के साथ क्षय होने वाली प्रतिपदा तिथि भी है, जो बहुत शुभ मानी जाती है। यही नहीं ग्रह नक्षत्रों के भी उत्तम योग है, जो बहुत खास माने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।

इस साल नवरात्रि पर कब कर सकते हैं कलश स्थापना
इस साल चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए दो शुभ और उत्तम मुहूर्त हैं। अगर आप सुबह में जल्दी से जल्दी कलश स्थापना करना चाहते हैं, तो पहला मुहूर्त सुबह 6:02 से 7:43 तक और अगर आप दोपहर में कलश स्थापना करना चाहते हैं, तो दूसरा दोपहर 12:05 से 12:53 तक रहेगा।

चैत्र नवरात्रि पर नक्षत्रों का उत्तम संयोग
चैत्र नवरात्र के पहले दिन तीन विशिष्ट योग बनेंगे। इस साल अमावस्या तिथि उदया काल में रहेगी। प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी, लेकिन उदायाकल में नहीं है। वहीं शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थसिद्धि योग भी इस बार नवरात्रि को और भी अधिक लाभकारी बना रहे हैं। शुक्ल योग 19 मार्च सूर्योदय से मध्यरात्रि के बाद 01:17 बजे तक रहेगा। वैदिक ज्योतिष में यह 27 नित्य योगों में 24वां शुभ योग है। इस योग को चंद्रशासित माना गया है। यह शांति, सकारात्मकता और काम में सफलता दिलाता है। वहीं इस दिन ब्रह्म योग भी बन रहा है। ब्रह्म योग 19 मार्च को मध्यरात्रि के बाद 01:17 बजे से 20 मार्च मध्याह्न तक रहेगा। यह अत्यंत शुभ और दुर्लभ योग है, जिसमें साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

बिजनेस में भी होगा लाभ, ऐसे योग
इस साल चैत्र नवरात्रि पर ज्ञान, भाग्य और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। बृहस्पति नौवें, शुक्र 11वें और बुध 10वें या लग्न के स्वामी से केंद्र में होने पर विशिष्ट योग बनता है। इसलिए इस बार ग्रहों का भी उत्तम संयोग चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि योग 19 मार्च को दोपहर 01:26 से रात्रि 11:21 बजे तक रहेगा। यह शुभ और ज्योतिषीय संयोग वाला होता है। यह विशेष वार और नक्षत्रों के मेल से बनता है। इसलिए अगर आप बिजनेस में भी लाभ पाना चाहते हैं, तो इस योग में कार्यों को शुरू कर सकते हैं। नए बिजनेस की शुरूआत, खरीदारी, निवेश सहित कई कामों में इस योग में निश्चित सफलता मिलती है।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...