back to top

आम जनता को एक और झटका, 1 जून से बिजली 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है

लखनऊ। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी झटका लग सकता है। 1 जून 2026 से बिजली बिलों में लगभग 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

यह बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) लागू किए जाने के चलते होगी। निगम के अनुसार, मार्च 2026 के लिए तय किया गया यह सरचार्ज जून के बिलों में जोड़ा जाएगा।

जारी निर्देशों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को नियमित बिजली शुल्क के अलावा ईंधन अधिभार के रूप में अतिरिक्त राशि अलग से चुकानी होगी। यह राशि जून महीने से जारी होने वाले बिलों में दिखाई देगी।

अधिकारियों का कहना है कि बिजली उत्पादन में उपयोग होने वाले ईंधन की लागत और बिजली खरीद खर्च में बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाया गया है। ईंधन समायोजन शुल्क व्यवस्था के तहत बिजली कंपनियों को लागत में उतार-चढ़ाव की भरपाई उपभोक्ताओं से करने की अनुमति होती है।

गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है और आपूर्ति में कमी तथा कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

नई बिलिंग व्यवस्था लागू होने के बाद घरेलू, व्यावसायिक और अन्य सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के मासिक बिजली खर्च में वृद्धि होगी। हालांकि, बिल में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि उपभोक्ता की बिजली खपत और उसकी टैरिफ श्रेणी पर निर्भर करेगी। बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है, वहीं विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...