back to top

बैंक ऑफ बड़ौदा ने “खेलें, शान से” थीम पर मनाया वार्षिक खेल दिवस

बैंक ऑफ बड़ौदा लखनऊ अंचल द्वारा वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के मानव संसाधन पहल “बड़ौदा अनुभूति” कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले वार्षिक खेल दिवस का उद्देश्य बैंक स्टाफ को खेलकूद के माध्यम से फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष के वार्षिक खेल दिवस का सूत्र वाक्य “खेलें, शान से” रखा गया था।

लखनऊ के ला मार्टिनर मैदान में वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ करते हुए अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक समीर रंजन पंडा ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। एक स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत देश और समाज का निर्माण कर सकता है और स्वस्थ बने रहने के लिए हमें प्रतिदिन अपने लिए समय निकालना और शारीरिक सक्रियता बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है बल्कि मस्तिष्क प्रसन्नचित्त होता है। इस अवसर पर बैंक के उप अंचल प्रमुख प्रेम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि निष्क्रियता चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक, मनुष्य की सबसे बड़ी शत्रु है। जड़ से चेतन बनने के लिए हमें निरंतर खेलकूद में भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर बैंक के सैकड़ों स्टाफ के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। खेल दिवस के अवसर पर क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे खेलों के साथ कई मनोरंजक खेल जैसे लेमन रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी आदि आयोजित की गई। विभिन्न खेलों में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन बैंक के उपमहाप्रबंधक तपन सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र कुमार, सरकारी व्यवसाय विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ वर्मा तथा अंचल विपणन प्रबंधक विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर बोलते हुए अंचल के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख उमाशंकर ने बताया कि बैंक हर वर्ष वार्षिक खेल दिवस के अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराता है। उन्होंने बैंक के स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों के वार्षिक खेल दिवस में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...