back to top

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने पर भड़का बांग्लादेश, ICC से वेन्यू बदलने की अपील

नयी दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह देश के टी20 विश्व कप के लीग मुकाबलों को भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग करे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद खिलाडयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। शाहरुख खान के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को बीसीसीआई के फरमान के बाद रिलीज कर दिया जिन्हें पिछले महीने अबुधाबी में हुई नीलामी में नौ करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था।

बीसीबी अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस घटनाक्रम के बाद हुई आपात बोर्ड बैठक के बाद कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि सरकारी सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को जय शाह की अगुवाई वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बांग्लादेश के चार लीग मैच – तीन कोलकाता में और एक मुंबई में – श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहने का निर्देश दिया है।नजरूल ने अपने फेसबुक पेज पर बंगाली में लिखा, खेल मंत्रालय के प्रभारी सलाहकार के तौर पर मैंने क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड को पूरे मामले को लिखित में देने और आईसीसी को समझाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने लिखा, बोर्ड को यह साफ करना होगा कि अगर कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर अनुबंध में होने के बावजूद भारत में नहीं खेल सकता तो बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम विश्व कप खेलने के लिए भारत जाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती। नजरूल ने आगे लिखा, मैंने बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि वह औपचारिक रूप से अनुरोध करे कि बांग्लादेश के विश्व कप मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। बांग्लादेश के लीग मैच वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में और नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में है।हालांकि बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा है और ऐसे में यह बदलाव लगभग नामुमकिन है।

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा,आप किसी की मर्जी और सनक पर मैच का स्थल नहीं बदल सकते। यह व्यवस्था के हिसाब से एक बुरा सपना है। विपक्षी टीमों के बारे में सोचिए। उनके हवाई टिकट, होटल बुक हो चुके हैं। उन्होंने कहा,साथ ही सभी दिनों में तीन-तीन मैच हैं जिसका मतलब है कि एक मैच श्रीलंका में है। प्रसारणकर्मी भी हैं इसलिए यह कहना आसान है, करना मुश्किल होगा।भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पहले ही एक समझौते के तहत अपने विश्व कप मैच श्रीलंका में खेल रहा है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में तल्खी देखी जा सकती है। शेख हसीना पिछले साल अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद भारत भाग आर्इं थीं।उन्हें एक न्यायाधिकरण ने उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने आंदोलन के दौरान हुई एक घातक कार्वाई में भूमिका निभाई थी जिसमें कई छात्र मारे गए थे। हालांकि बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर को रिलीज करने का निर्देश देते हुए मौजूदा राजनीतिक स्थिति का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया लेकिन उसने कहा कि यह कदम आसपास हो रही घटनाओं की वजह से उठाया गया है।शेख हसीना को हटाए जाने के बाद से हिंदुओं को हिंसक हमलों का निशाना बनाया जा रहा है।

नजरूल ने यह भी कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण निलंबित कर दिया जाए।उन्होंने कहा, मैंने सूचना और प्रसारण सलाहकार से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण भी निलंबित कर दिया जाए। नजरूल ने कहा,हम किसी भी हालत में बांग्लादेशी क्रिकेट, क्रिकेटरों या बांग्लादेश का कोई अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुलामी के दिन खत्म हो गए हैं। बीसीबी में इस बात पर थोड़ा अविश्वास है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद हालात बदल गए हैं।

बीसीबी के सूत्र ने बताया, बीसीबी ने भारत के बांग्लादेश दौरे का कार्यक्रम इसलिए घोषित किया था क्योंकि सकारात्मकता का माहौल था लेकिन अब हमें भारतीय बोर्ड से आधिकारिक पुष्टि चाहिए कि मुस्ताफिजुर का अनुबंध क्यों रद्द किया गया। सूत्र ने कहा, अब तक बीसीसीआई ने बीसीबी को आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया है। आधिकारिक बातचीत के बाद ही बीसीबी आगे की कार्वाई तय करेगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...