back to top

बसपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किये 12 प्रत्याशी

लखनऊ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही पार्टी मुख्य ने सभी उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बताते चलें कि यह यह पहला मौका है जब बसपा उपचुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले उपचुनाव न लड़ने की बसपा रणनीति रही है। बसपा ने उत्तर प्रदेश के 13 में से 12 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

 

बुधवार को हुई बैठक के दौरान मायावती ने घोषणा कि की हमीरपुर सीट से नौशाद अली, रामपुर की रामपुर सदर सीट से जुबैर मसूद खान, अलीगढ़ की इगलास सीट से अभय कुमार, बहराइच की बलहा सीट से रमेश चंद्र उपचुनाव लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में नौशाद अली और इगलास सीट के लिए अभय कुमार के नाम पहले से ही तय हो गये थे। अली 1997 में मायावती की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। रामपुर सदर सीट से प्रत्याशी जुबैर मसूद खान भारतीय राजस्व सेवा के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वहीँ रमेश चंद्र बतौर बसपा प्रत्याशी 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

 

मायावती के करीबी नेताओं में से एक और विधान परिषद् सदस्य रहे सुनील कुमार चित्तौड़ को फीरोजाबाद की टूंडला सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। लखनऊ कैंट से अरुण द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। द्विवेदी इससे पहले भी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लखनऊ पूर्वी सीट से 2012 का विधान सभा लड़ चुके हैं। अन्य प्रत्याशियों में कानपुर के गोविंद नगर देवी प्रसाद तिवारी, चित्रकूट के मानिकपुर सीट से राजनारायण निराला, प्रतापगढ़ सदर से रंजीत सिंह पटेल, बाराबंकी की जैदपुर सीट से अखिलेश कुमार अंबेडकर, अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से राकेश पांडेय और मऊ की घोसी सीट से कय्यूम अंसारी मैदान में हैं। सहारनपुर की गंगोह सीट से अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इन सीटों के लिए इनको प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि बसपा में सीटों के प्रभारी ही प्रत्याशी होते हैं।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...