back to top

बाबा सिद्दीकी की हत्या शर्मनाक और चौंका देने वाली है : राकांपा

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस ने रविवार को कहा कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या राज्य के लिए चौंकाने वाली और शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में अराजकता व्याप्त है। राकांपा (शरदचंद्र पवार) के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पूछा कि जब सत्तारूढ़ गठबंधन का नेता ही सुरक्षित नहीं है तो सरकार आम आदमी को कैसे सुरक्षित रख सकती है?

कांग्रेस ने सीएम शिंदे से की इस्तीफे की मांग

पाटिल ने एक बयान में कहा कि राज्य में इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने पुलिस थाने में गोलीबारी की थी, जबकि एक पूर्व पार्षद की फेसबुक लाइव प्रसारण के दौरान हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस ने सिद्दीकी की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की। मुंबई में बांद्रा के खेर नगर इलाके में बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जारी

इस घटना के बाद विपक्ष महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठा रही है। पाटिल ने कहा कि सिद्दीकी की हत्या राज्य के लिए चौंकाने वाली और शर्मनाक है। उन्होंने कहा, राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जारी हैं, जबकि पुणे जैसे शहर में गैंगवार आम बात हो गई है। यह साफ हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। अगर सत्तारूढ़ गठबंधन का नेता ही सुरक्षित नहीं है तो सरकार आम आदमी को कैसे सुरक्षित रख सकती है?

सिद्दीक़ी का दुखद निधन चौंका देने वाला : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिद्दीकी का दुखद निधन चौंका देने वाला है, जिसे शब्दों में भी बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, दु:ख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को इस घटना की गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। जवाबदेही सर्वाेपरि है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने दावा किया कि सिद्दीकी की हत्या से पता चलता है कि मुंबई में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है।

कानून राज खत्म हो गया

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कानून का राज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सिद्दीकी पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या मुंबई में कोई कानून-व्यवस्था बची है। प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा, यदि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति का ऐसा अंजाम होगा तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...