back to top

Ayodhya : राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तों को संभालने के लिए जवान तैनात, 10 तक कर सकेंगे दर्शन

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है और जिला प्रशासन ने दर्शन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के बाहर आरएएफ और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। श्रद्धालु सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि दर्शन अवधि के दौरान दोपहर 12 बजे से सवा 12 बजे के बीच भगवान की आरती और भोग के लिए 15 मिनट का समय लिया जाएगा। पौष पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या में आस्था पूरे उफान पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस बीच, श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की होड़ के चलते लगे जाम की वजह से अयोध्या जिले की सीमा से 15 किलोमीटर पहले बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी की लगभग सभी सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया, हम स्थिति को सम्भालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि हमने आपातकालीन वाहनों और जल्द खराब होने वाली उपभोक्ता वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को फैजाबाद जाने की अनुमति दी है, लेकिन अयोध्या कस्बे में प्रवेश अब भी बंद है। अयोध्या जिले में प्रवेश करने वाली विभिन्न सड़कों से सभी यातायात को निषिद्ध कर दिया गया है।

इस बीच, राज्य सरकार की ओर से एक अपील जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि वीआईपी लोग अयोध्या की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या प्रदेश सरकार को एक सप्ताह पहले सूचित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्रियों से मार्च तक अयोध्या राम मंदिर न जाने को कहा है। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...