back to top

राममय हुई अयोध्या, बिहार के कलाकारों ने 14 लाख दीयों से बनाई रामलला की आकृति

अयोध्या। रामभक्तों के मन की मुराद 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है,क्योंकि इस दिन रामलला की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी।प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव जैसा माहौल रहेगा। रामनगरी अयोध्या में इसका आगाज अभी से हो गया है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी में 14 लाख दीयों से रामलला की भव्य आकृति बनाई गई है।इस आकृति को बिहार के मोजेक कलाकार अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बनाया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कल शनिवार को कहा कि भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है।कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है। इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके जय श्री राम लिखा हुआ है।

शनिवार को अयोध्या पहुंचे अश्विनी चौबे ने मीडिया से कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले 5 से 7 दिन में बनाई है। चौबे ने कहा कि श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप में एक आकृति बनाई गई थी।यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें पराक्रमी होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...