back to top

इंडियन बैंक द्वारा धारी ग्राम में “जागरूकता ग्राम सभा” का आयोजन

इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय (लखनऊ) द्वारा रहता शाखा के तहत धारी ग्राम में “जागरूकता ग्राम – सभा” का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता अंचल प्रमुख, श्री प्राणेश कुमार द्वाराकी गयी। इंडियन बैंक द्वारा 30 अक्टूबर -05 नवम्बर 2023 के दौरान पूरे देश में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा“सतर्कता जागरूकता सप्ताह” हेतु घोषित थीम है ‘भ्रष्ट्राचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें”। श्री प्राणेश कुमार द्वारा ग्राम – सभा को संबोधित किया गया| उन्होंने‘जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों का संरक्षण संकल्प’(पीआईडीपीआई) के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस ग्राम – सभा का मुख्य उद्देश्य ‘जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों का संरक्षण संकल्प’ (पीआईडीपीआई) की जनसामान्य को जानकारी देना एवं आम जनता को इसके प्रति जागरूक बनाना था।

उन्होंने कहा कि आम आदमी कई बार नाम उजागर होने पर प्रताड़ित किए जाने के भय से गंभीर सूचनाओं को शासन –तंत्र तक पहुंचाने में डरता है। भारत सरकार द्वारा देश की जनता को इसी भय से मुक्त करने के लिए 21 अप्रैल 2004 को यह संकल्प पारित किया गया।

श्री प्राणेश कुमार ने आगे कहा कि अभी हाल ही में हमसब ने विजय दशमी का त्योहार मनाया है। भारत सदियों से असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार मनाता आया है। भष्ट्राचार भी ऐसा ही एक रावण है जिसका अंत होना चाहिए। हर मनुष्य के भीतर देवता –दानव दोनों बसते हैं। जब हमारे अंतरतम का देवता दब जाता है तब भष्ट्राचार का दानव अपनी जगह बनाने लगता है और धीरे –धीरे यह पूरे समाज को अपने चंगुल में ले लेता है। वास्तव में यह भी एक संक्रमण की बीमारी की तरह एक से दूसरे में फैलता जाता है। अत: भष्ट्राचार मनुष्य के मन की वृत्तिहै। इसका अंत भी हम ही से होगा।

उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता ही थी जो आजाद भारत एक अखंड राष्ट्र और गणतंत्र बन सका। एक गुलाम देश का आजादी मिलने एक बाद अपनी आजादी को बनाए रखना सबसे कठिन कार्य होता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हमें अपनी आजादी को बनाए रखना सिखाया है। अत: आज पूरा देश भष्ट्राचार मुक्त भारत बनाने की शपथ ले कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। श्री प्राणेश कुमार ने कहा कि भारत को भष्ट्राचार मुक्त देश बनाना सरदार पटेल कोहमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

चेन्नई सुपर किंग्स लय हासिल करने की कोशिश में, गुजरात की नजर वापसी पर

चेन्नई । पिछले कुछ मैचों शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां होने वाले...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...