back to top

मेरे बारे में धारणायें बनाई गई, टाइपकास्ट किया गया… आईपीएल शुरू होने से पहले बोले श्रेयस अय्यर

नयी दिल्ली। उन्हें तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा, उन्हें टाइपकास्ट किया गया और विश्व कप नायक बनने के कुछ महीनों के भीतर ही उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया लेकिन श्रेयस अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और अपनी ईमानदारी और सुलझे हुए दिमाग पर भरोसा करके आगे बढे। इसका फल भी उन्हें मीठा ही मिला। पिछले कुछ समय में वह चौथे नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने और कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बाद उन्हें मौन नायक करार दिया।

शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी को लेकर पूछे जाने पर श्रेयस ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा, शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया। लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत, क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था। पिछले आठ वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर 53 की औसत से रन बनाये हैं। उन्होंने कहा, खेल बदलता रहता है लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है। मुझे खुशी है कि मैं सकारात्मक सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा।

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनकी कमर में चोट लगी और फिर उन्हें केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा चूंकि उस समय वह अपनी तत्कालीन आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अभ्यास कर रहे थे जबकि उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलना था। श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल जीता और फिर उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की। इस आईपीएल सत्र से पंजाब किंग्स की कप्तानी करने जा रहे श्रेयस ने कहा, मैने अपनी प्रक्रिया सरल रखी। ज्यादा सोचा नहीं और ईमानदारी से काम करता रहा। मुझे भरोसा था कि मेरी ईमानदारी और प्रदर्शन फिर मुझे मौका दिलायेगा।

उन्होंने कहा, इस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैने अपने कौशल पर और मेहनत की। मैं नतीजे से खुश हूं क्योंकि इसके पीछे काफी मेहनत की गई है। कोच प्रवीण आम्रे सर से लेकर ट्रेनर सागर तक सभी ने मेहनत की। इन दोनों ने मुझे वह ताकत पैदा करने में मदद की जो अब मेरी बल्लेबाजी में दिखती है। श्रेयस ने यह भी कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी में सहज महसूस करते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्होंने भारत के लिये पांच मैचों में सर्वाधिक 243 रन बनाये। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं चौथे नंबर पर सबसे सहज हूं। विश्व कप 2023 हो या चैम्पियंस ट्रॉफी, मैने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का पूरा मजा लिया है।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...