back to top

महाराणा प्रताप कॉलेज के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, साझा किए लोकतंत्र के मर्म

लखनऊ। कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का एक दल आज विधानसभा भ्रमण लिए लखनऊ पहुंचा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनसे आत्मीय संवाद किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहन जानकारी साझा की। श्री महाना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक विधायक अपनी जनता से सबसे निकट जुड़ा होता है। उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में काम करना होती है। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव जीतना अपेक्षाकृत सरल हो सकता है, किंतु लगातार जनता का विश्वास अर्जित करना कहीं अधिक कठिन कार्य है। यही किसी जनप्रतिनिधि की असली पहचान है।


विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को विधायिका की भूमिका और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायिका ही वह सर्वोच्च मंच है जहां जनता की आवाज उठती है, समस्याओं पर चर्चा होती है और उनके समाधान के लिए कानून बनाए जाते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका कभी खराब नहीं हो सकती, केवल उससे जुड़े व्यक्ति यदि अपने कर्तव्यों से विमुख हों तो उसकी छवि प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे में जनता से जुड़े प्रतिनिधि ही प्रदेश की दिशा और गति तय करते हैं।

विधायक अपने क्षेत्र की नब्ज पहचानता है और उसी अनुभव के आधार पर प्रदेश व देश के लिए नीतियां तैयार होती हैं। छात्रों से संवाद करते हुए श्री महाना ने उनसे आग्रह किया कि वे इस अनुभव को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने घर-परिवार और मित्रों के साथ भी साझा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था और प्रतिबद्धता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली का निकट से अवलोकन किया और कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे। श्री महाना ने उनके उत्साह और जागरूकता की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि यही युवा भविष्य में लोकतंत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...