back to top

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना राउंड राउंड रिलीज

नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल भोजपुरी धूम का शानदार शुभारंभ
लखनऊ। एक भव्य समारोह के दौरान भोजपुरी संगीत जगत को एक नई सौगात मिली, जब पा रा म्यूजिक ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल भोजपुरी धूम का शानदार शुभारंभ किया। इस नई पहल का आगाज भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज की आवाज में रिलीज हुए गाने राउंड राउंड से हुआ। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फेमस हो रहा है और दर्शकों का जबरदस्त प्यार पा रहा है।
राउंड राउंड में अरविंद अकेला कल्लू का बिल्कुल नया और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। दमदार संगीत, आकर्षक लोकेशन, भव्य फिल्मांकन और कल्लू की वाइब ने इस गाने को खास बना रही है। गाने में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है। वहीं शिल्पी राज की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिजा की ग्लैमरस मौजूदगी भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। गाने की सफलता पर खुशी जताते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि राउंड राउंड पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर गीत है, जिसे हर वर्ग के श्रोता पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और ऐसे गीतों के माध्यम से इसे और मजबूती मिलेगी। वहीं शिल्पी राज ने भी विश्वास जताया कि यह गीत शादी, पार्टी और उत्सवों की पहली पसंद बनने वाला है। रिलीज के कुछ ही समय में गीत को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया है। पा रा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ह्यभोजपुरी धूमह्ण का उद्देश्य भोजपुरी दर्शकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला और मौलिक कंटेंट उपलब्ध कराना है। वहीं सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत में लंबे समय के निवेश और क्रिएटिविटी की दिशा में बड़ा कदम बताया। गाने के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है और वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि राउंड राउंड को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसे देखते हुए यह गाना आने वाले दिनों में भोजपुरी संगीत जगत का बड़ा हिट साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में 15 से शुरू होगी अखिल भारतीय कला शिविर

सहभागी कलाकार बनेंगे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान के संवाहक लखनऊ। भारत की सांस्कृतिक परंपरा में कुछ नगर केवल भौगोलिक स्थान नहीं होते, वे समय, स्मृति...

जंगल की पुकार: हमें नष्ट मत करो, हमें मत काटो

वन्यजीवों और प्रकृति ने समाज से मांगी सुरक्षा की भीखलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा चबूतरा थियेटर फेस्टिवल...

मोहब्बत के रंगों से भरा उपन्यास ‘प्यार के इस खेल में’

सारे रंगों को मोहब्बत से जोड़ती हैंलखनऊ। यूं तो इश्क के कई रंग होते हैं लेकिन फिर भी उसे सुर्ख़ से ही जोड़ा जाता...

अपने किरदार के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया : अनंत जोशी

दर्शकों का प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : जमील खानलखनऊ। टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक का पांचवां सीजन दर्शकों के बीच...

अयोध्या में 15 से शुरू होगी अखिल भारतीय कला शिविर

सहभागी कलाकार बनेंगे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान के संवाहक लखनऊ। भारत की सांस्कृतिक परंपरा में कुछ नगर केवल भौगोलिक स्थान नहीं होते, वे समय, स्मृति...

जंगल की पुकार: हमें नष्ट मत करो, हमें मत काटो

वन्यजीवों और प्रकृति ने समाज से मांगी सुरक्षा की भीखलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा चबूतरा थियेटर फेस्टिवल...

मासिक शिवरात्रि कल, बन रहा गौरी योग का महासंयोग

27 साल बाद ज्येष्ठ महीने में आई ऐसी शिवरात्रिलखनऊ। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत खास महत्व है। हर माह के कृष्ण पक्ष...

दमदार एक्टिंग, एंटरटेनमेंट से भरपूर है ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’

एंटरटेनमेंट, ह्यूमर, सस्पेंस के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगालखनऊ। अगर आप ये सोचकर द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो देखने जा रहे हैं...

मोहब्बत के रंगों से भरा उपन्यास ‘प्यार के इस खेल में’

सारे रंगों को मोहब्बत से जोड़ती हैंलखनऊ। यूं तो इश्क के कई रंग होते हैं लेकिन फिर भी उसे सुर्ख़ से ही जोड़ा जाता...