back to top

त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लगाएं एलोवेरा, होंगे कई और भी फायदे

हेल्थ न्यूज। गर्मियों में त्वचा का खास ख्याल रखना जरुरी होता है। ध्यान न देने पर कई त्वचा सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय त्वचा के ख्याल के लिए बाहरी प्रोडक्ट से अच्छा होता है। गर्मियों में त्वचा में खुजली की समस्या सबसे आम होती है। इस समस्या से निपटने के लिए एलोवेरा सबसे आसान उपाय है। अगर आप एलोवेरा में कुछ चीजें मिला दें तो आपका चेहरा बेहद खूबसूरत हो जाएगा।

त्वचा में खुजली से राहत पाने के लिए लगाएं ये चीजें

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। तीव्र धूप, पसीना और आर्द्रता से त्वचा शुष्क, तैलीय और खुजलीदार हो सकती है। इस मौसम में त्वचा पर चकत्ते, जलन और खुजली होना आम समस्या हो जाती है। जिससे निपटना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आप भी गर्मियों में खुजली वाली त्वचा से परेशान हैं, तो आपको प्राकृतिक उपाय अपनाने चाहिए।

ऐसे में हम बात कर रहे हैं एलोवेरा जेल की। यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा में सूजन रोधी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। जो त्वचा को आराम पहुंचाता है और खुजली को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर लगाया जाए तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं एलोवेरा से होने वाले फायदे के बारे में –

गर्मियों में इस तरह रखें त्वचा का ख्याल

एलोवेरा और नीम के पत्ते : नीम में जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण होते हैं। जो त्वचा से संक्रमण और खुजली को दूर करने में मदद करता है। सबसे पहले 10-15 नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को खुजली वाले क्षेत्र पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

एलोवेरा और हल्दी : हल्दी प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होती है। जो त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर लेना होगा। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा और गुलाब जल : गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और खुजली से राहत दिलाता है। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे खुजली वाले क्षेत्र पर धीरे से लगाएं। त्वचा इसे अच्छे से अवशोषित कर लेगी और खुजली की समस्या कम हो जाएगी।

एलोवेरा और नारियल तेल : नारियल का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है और खुजली से राहत देता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल को 1 चम्मच शुद्ध नारियल तेल के साथ मिलाना होगा। इसके बाद सोने से पहले इसे खुजली वाले स्थान पर लगाएं। आपको इसे पूरी रात ऐसे ही छोड़ना है और सुबह उठने के बाद इसे धो लेना है।

एलोवेरा और खीरे का जूस : सूजन और खुजली को कम करने के लिए खीरा भी एक अच्छा विकल्प है। खीरे का रस त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करता है। इसके लिए आपको बस 1 चम्मच खीरे के रस में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। फिर इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और 20 मिनट बाद धो लें।

    नोट: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। त्वचा संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    RELATED ARTICLES

    योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

    लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

    अब महाराष्ट्र में TET का पेपर हुआ लीक, एक दिन पहले होने वाली परीक्षा हुईं रद

    मुंबई। महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, जहां ठाणे जिले के भिवंडी...

    ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

    लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

    पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

    भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

    महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

    विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

    समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

    श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

    खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

    खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

    योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...