back to top

बहराइच में विधवा और तीन बेटियों की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बहराइच । बहराइच जिले में एक विधवा महिला और उसकी तीन बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम नयन सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनिरुद्ध कुमार बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी बालकराम फरार था जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।


उन्होंने बताया कि अनिरुद्ध द्वारा बताए गए संभावित ठिकानों पर बालकराम की तलाश के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी की और सर्विलांस सेल व अन्य संसाधनों के माध्यम से उसकी निगरानी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बालकराम मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा स्थित गणेश मंदिर के पास मौजूद है जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि रमईपुरवा गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार 2018 में संपत्ति विवाद के चलते अपने भाई संतोष कुमार की हत्या के आरोप में जेल गया था। उन्होंने बताया कि हत्या के कुछ महीने बाद जमानत मिलने पर अनिरुद्ध ने अपने भाई की पत्नी सुमन (36) पर जबरन संबंध बनाए और उसके साथ रहने लगा। अधिकारी ने बताया कि उनकी दो बेटियां थीं छह साल की अंशिका और तीन साल की लाडो।

उन्होंने बताया कि सुमन की अपने पति संतोष से भी एक बेटी नंदिनी(12) थी। एएसपी ने बताया कि चूंकि सुमन, अपने पति संतोष की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह थी, इसीलिए अनिरुद्ध उस पर गवाही बदलने का दबाव बना रहा था लेकिन सुमन के इनकार के बाद अनिरुद्ध ने उसकी हत्या की साजिश रची। तिवारी ने बताया कि सुमन हाल में अपनी तीन बेटियों के साथ मायके आई थी और 19 अगस्त को सुमन की मां रमपता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सुमन और उसकी तीनों बेटियां 14 अगस्त से लापता हैं।

सुमन के परिजनों को संदेह था कि अनिरुद्ध और उसके एक साथी ने चारों को जान से मारने की नीयत से अगवा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट पुल के पास से अनिरुद्ध को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अनिरुद्ध ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी बालकराम की मदद से सुमन और उसकी तीनों बेटियों को 14 अगस्त को मिहींपुरवा कस्बे में बुलाया था जिसके बाद वह उन्हें लखीमपुर खीरी जिले के खम्हरिया क्षेत्र में शारदा नदी पर बने एक पुल पर ले गया और चारों को नदी में धकेल दिया। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल के पास झाडयों से सुमन और लड़कियों के कपड़े, एक बच्ची के जूते और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। हालांकि, चारों के शव अब तक नहीं मिले हैं।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...