back to top

नगर निगम टीम पर हमला, छुड़ा ले गये पकड़े गये पशु

लखनऊ। त्रिवेणी नगर में रविवार को नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके साथ ही शासकीय वाहन में बंद छुट्टा पशुओं को भी जबरन छुड़ा लिया गया। इस घटना के बाद नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम ने थाना अलीगंज में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
टीम ने आरोप लगाकर बताया तीन अगस्त 2025 को आदर्श पुरम, त्रिवेणी नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की शिकायत मिलने पर नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम जोन-3 के प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जहां टीम मौके पर अभियान चला रही थी और कई आवारा पशुओं को पकड़कर शासकीय वाहन में बंद किया जा चुका था। तभी अचानक स्थानीय निवासी राजीव शुक्ला, संजीव शुक्ला और मुकेश शुक्ला ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप के अनुसार तीनों व्यक्तियों ने कैटल कैचिंग टीम के सदस्यों को गालियां दीं और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान सरकारी कार्य में जानबूझकर बाधा उत्पन्न की और शासकीय वाहन में पहले से पकड़े गए पशुओं को जबरन छुड़ा दिया। इस घटना के दौरान हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जिससे नगर निगम टीम को अभियान बीच में रोकना पड़ गया। निगम टीम प्रभारी ने अलीगंज थाना पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपियों ने कार्रवाई रोकने के बाद टीम को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा त्रिवेणी नगर क्षेत्र में कोई अभियान चलाया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस घटना ने नगर निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, इसके साथ ही आवारा पशु नियंत्रण अभियान की चुनौतियां उजागर की है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल सरकारी कार्य में बाधा डालती हैं, बल्कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या को और बढ़ाती हैं। अलीगंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...