back to top

डायबिटीज में फायदेमंद है आंवला, इस तरह इस्तेमाल कर शुगर पर पाएं कंट्रोल

हेल्थ न्यूज। गलत खानपान की वजह से आजकल लोगों में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। कम उम्र में डायबिटीज हो या ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से लोग परेशान हैं। अगर आपने इन बीमारियों को समय रहते ध्यान नहीं दिया तो शरीर में कई बड़ी बीमारियां हो जाएगी। हम बात कर रहे रहे हैं शुगर (मधुमेह ) बीमारी की जो कम उम्र में भी लोगों में देखने को मिलती हैं। शुगर होने के बाद अपनी डाइट का सबसे ज़्यादा ख्याल रखें। इसके अलावा शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खें भी आज़माएं। विशेषज्ञों की मानें तो शुगर कण्ट्रोल करने के लिए डाइट में आंवला शामिल करे। आइयें जानते हैं कैसे आंवला का इस्तेमाल करें –

शुगर में फायदेमंद है आंवला

आंवल में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आंवला डाइजेशन और मेटाब्लिजम दुरुस्त करता है जो बॉडी में एक्स्ट्रा शुगर को जमा होने से रोकता है। आयुर्वेद में भी आंवला को मधुमेह के मरीजों के लिए कारगर माना गया है इसलिए अपनी डाइट में आंवल को नियमित रूप से लें

आंवला का ऐसे करें इस्तेमाल

मधुमेह (शुगर) के मरीज रोजाना सुबह आंवला का जूस पी सकते हैं। इसके अलाव आप आंवला को धूप में सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते हैं। एक बार जब पाउडर तैयार हो जाए, तो इसे एक कप पानी में एक चम्मच तक मिलाना शुरू करें और हर दिन घोल पिएँ। आप इसे मीठा करने के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। आप रोजाना आंवला खा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा न खाएं क्योंकि इससे कब्ज हो सकता है। आप आंवले की चटनी भी बना सकते हैं। चटनी बनाने के लिए, आंवला के गूदे को थोड़े से धनिया, मिर्च और अदरक के साथ पीस लें। नमक डालकर इसका सेवन करें।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। शुगर या डायबिटीज होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही आंवले का इस्तेमाल करें।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...