back to top

अमित शाह ने इंजीनियरों की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी समर्थक नारा लगाने पर बेंगलुरू में कुछ इंजीनियरों को कथित तौर पर गिरफ्तार करने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि युवा भविष्य को दिशा देने का काम करते हैं और उन्हें भारत के युवाओं को डराना बंद करना चाहिए जिन्होंने आपकी राजनीति के ब्रांड को खारिज कर दिया है।

शाह ने ट्वीट किया, टुकड़े टुकड़े गैंग को

शाह ने ट्वीट किया, टुकड़े टुकड़े गैंग को गले लगाना और मोदी समर्थक नारे लगा रहे शांतिपूर्ण युवाओं को गिरफ्तार करना ? अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चैम्पियन कहां हैं ? कांग्रेस के युवराज को पता होना चाहिए कि जिस ओर युवा चलता है उस ओर युग चलता है। भारत के युवाओं को डराना बंद करें, जिन्होंने आपकी राजनीति के ब्रांड को खारिज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ अपनी पार्टी की कर्नाटक इकाई के एक पोस्ट को भी टैग किया जिसमें कहा गया है कि बेंगलुरू में टेक पार्क में मोदी समर्थक नारा लगाने के कारण कुछ इंजीनियरों को राज्य की पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

इस कार्यक्रम को राहुल गांधी को संबोधित करना था

इस कार्यक्रम को राहुल गांधी को संबोधित करना था। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि कल राहुल गाँधी स्टार्ट-अप के लोगों से बात करने टेक पार्क, बेंगलुरु गए थे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कुछ तकनीकी विशेषज्ञों को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे राहुल गाँधी के विरोधाभासी चरित्र का पर्दाफाश होता है। प्रसाद ने आरोप लगाया कि यह वही राहुल गाँधी हैं जो जेएनयू में देश को टुकड़े-टुकड़े कर देने का पाले बैठे गैंग के समर्थन में खड़े थे, आज तक उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार नहीं किया है।

आईटी पेशेवर उनका विरोध करते हैं

भाजपा नेता ने जोर दिया कि दूसरी ओर जब आईटी पेशेवर उनका विरोध करते हैं तो कांग्रेस-जेडीएस की सरकार उन्हें गिरफ्तार कर लेती है । कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल गाँधी और उनकी बहन हर दिन अभिव्यक्ति की आजादी पर लंबी-चौड़ी बातें करते हैं लेकिन वे स्वयं ही इसकी धज्जियां उड़ाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, हमें नसीहतें देने के बजाय कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी को खुद इस पर सीखने की जरूरत है । अभिव्यक्ति की आजादी सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी ने अपने ही नेताओं से छीनी है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...