back to top

श्रीलंका को लेकर अमेरिका का नजरिया चीन से बहुत अलग है : पोम्पियो

कोलंबो। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को यहां कहा कि श्रीलंका को लेकर अमेरिका का नजरिया चीन से बहुत अलग है। उन्होंने द्वीप राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अमेरिका और श्रीलंका ने एक लोकतांत्रिक नजरिए को साझा किया है। उन्होंने कहा, वास्तव में, एक मजबूत संप्रभु श्रीलंका विश्व मंच पर एक सकारात्मक भागीदार है। यह एक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उम्मीद की एक किरण हो सकता है।

पोम्पियो ने एक सवाल के जवाव में कहा, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी एक शिकारी है। अमेरिका अलग तरह से आता है, हम दोस्त के रूप में आते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में पोम्पियो अमेरिका के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं जिन्होंने श्रीलंका की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और श्रीलंका ने मजबूत संबंध बनाने और लोकतांत्रिक चुनाव आयोजित करने की स्वतंत्रता के लिए एक दृष्टिकोण साझा किया हे।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, अमेरिका लोकतांत्रिक और पूरी तरह से स्वतंत्र श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने श्रीलंका के नेताओं से (कोविड-19) महामारी, जो चीन के वुहान से आई थी पर चर्चा की थी। पोम्पियो ने कहा कि उन्होंने हमारे सुरक्षा अभियानों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि वह उत्तरी कोलंबो में सेंट एंथोनी गिरजाघर का दौरा करेंगे, जो पिछले साल हुए ईस्टर रविवार के हमलों से तबाह हुए गिरजाघरों में से एक है। गुणवर्धने ने कहा कि श्रीलंका एक गुट-निरपेक्ष राष्ट्र बना रहेगा और इस आधार पर अमेरिकी अधिकारियों ने श्रीलंका का दौरा किया। विदेश मंत्री पोम्पियो, रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर के साथ भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता के तीसरे संस्करण के लिए भारत आए थे। पोम्पियो की यात्रा को श्रीलंका में चीन के बढ़ते दबाव के मद्देनजर देखा जा रहा है।

इससे महीने की शुरूआत में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए समन्वय को बढ़ाने पर सहमत हुए थे। इस बीच विपक्षी दल विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) ने अमेरिकी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें अमेरिका से श्रीलंका में कथित हस्तक्षेप को समाप्त करने का आग्रह किया गया। पोम्पियो की कोलंबो यात्रा से केवल एक दिन पहले चीनी दूतावास ने अमेरिका पर चीन और श्रीलंका के बीच संबंधों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...