back to top

टिकटॉक के बिक्री मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को मिलना चाहिए: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की है कि लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक के बिक्री मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि टिकटॉक 15 सितंबर तक या तो किसी अमेरिकी कंपनी को अपना कारोबार बेच दे या फिर अमेरिका में अपना कारोबार बंद कर दे।

अमेरिका में टिकटॉक को 15 सितंबर तक कारोबार समेटने की चेतावनी देने के कुछ घंटे बाद ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से इसका अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए बात कर रही है। हालांकि, राष्ट्रपति 100 प्रतिशत खरीद के पक्ष में हैं, न कि 30 प्रतिशत खरीद के पक्ष में जैसी अभी खबर आ रही है।

ट्रंप ने कहा, “अमेरिका को उस कीमत का एक बहुत बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि हम इसे संभव बना रहे हैं। हमारे बिना, जैसा आप जानते हैं, मैं कहता हूं कि यह मालिक और किराएदार जैसा है। और पट्टे के बिना किराएदार की कोई अहमियत नहीं होती।”

उन्होंने कहा, “यह बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए हम इसे संभव बनाते हैं। टिकटॉक एक बड़ी सफलता है। लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा इस देश में होना चाहिए। यह बिक्री से आएगा, हां। संख्या कुछ भी हो, यह बिक्री से आएगी।”

इससे पहले, ट्रंप ने कहा कि अगर माइक्रोसॉफ्ट या कोई अन्य अमेरिकी कंपनी इसे नहीं खरीद पाती है तो टिकटॉक को 15 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा। उचित सौदे पर काम करिए।

राष्ट्रपति ने इस मामले पर माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला से भी बात की। माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को एक बयान में कहा कि नडेला और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद कंपनी अमेरिका में टिकटॉक का कारोबार खरीदने की संभावना पर चर्चा जारी रखने को तैयार है।

इसने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट खरीद की बात को आगे बढ़ाने के लिए टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से बात कर रही है और इस चर्चा को किसी भी तरह 15 सितंबर तक पूरा कर लेगी।

भारत द्वारा टिकटॉक सहित चीन के दर्जनों ऐप पर रोक लगाए जाने के बाद अमेरिका में भी राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है और चीनी ऐप के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

भारत ने जून में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर सहित चीन के 59 ऐप पर रोक लगा दी थी और कहा था कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार अमेरिकी कंपनी द्वारा खरीदा जाना चाहिए क्योंकि “हम सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं चाहते।”

राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, “इसे (टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार) खरीदने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, अन्य कंपनियों में भी उत्साह है। इसलिए, हम देखेंगे कि क्या होता है। लेकिन हम चाहते हैं कि हम अमेरिका में, खजाने में आ रहे मूल्य का एक बड़ा हिस्सा पाने के हकदार हैं।”

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...