back to top

अंबेडकरनगर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को घूस लेते हुए दबोचा

अंबेडकरनगर
एंटी करप्शन टीम द्वारा जलालपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा गया। हालांकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर खलबली मची रही।बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने जलालपुर में लेखपाल रामयश को किसान से पैमाइश के नाम पर घूस लेते हुए दबोच लिया।बताया जाता है कि लेखपाल नें श्यामपुर दरियापुर गांव निवासी किसान से 10 हजार रुपए की मांग किया था। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने जलालपुर में लेखपाल रामयश को दबोच लिया तथा मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का मजमा लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय के सदर में तैनात कुछ लेखपालों पर भी है एंटी करप्शन टीम की नजर।

Ambedkarnagar Anti corruption team caught accountant taking bribe. Accountant Ramyash is posted in Jalalpur tehsil

बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने जलालपुर में लेखपाल रामयश को किसान से पैमाइश के नाम पर घूस लेते हुए दबोच लिया। बताया जाता है कि लेखपाल नें श्यामपुर दरियापुर गांव निवासी किसान से 10 हजार रुपए की मांग किया था। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने जलालपुर में लेखपाल रामयश को दबोच लिया तथा मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार 

घटना जलालपुर तहसील परिसर में बुधवार लगभग दोपहर की है जहां किसान ने लेखपाल को चार हजार रुपए हाथ में दिया। लेखपाल जैसे ही घूस का रूपया पकडा वहां मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।तहसील के श्यामपुर दरियापुर निवासी किसान महावीर वर्मा ने गांव निवासी राम अचल की दो बीघा सात बिस्वा खेती की जमीन बैनामा लिया था।इसी गाटा में राम फेर शुक्ल और अंगद तिवारी ने एक एक बीघा बैनामा लिया था।किसान महावीर को रकबा के हिसाब से लगभग 10 बिस्वा जमीन कम मिला था।किसान महावीर शेष 10 बिस्वा की जमीन के कब्जा के लिए थे। लगभग 6 माह पहले जिलाधिकारी के आदेश पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने टीम के साथ पैमाईश किया था और इसके हिस्से की जमीन को खूंटा गाड़ अलग कर दिया था। इधर राजस्व टीम वापस वापस लौटी उधर अंगद तिवारी आदि में खूंटा आदि उखाड़ कर फेंक दिया। तब से लेकर आज तक पीड़ित किसान महावीर वर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर तहसील का चक्कर लगाता रहा परन्तु खूंटा उखाड़ने वाले किसान के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई ।इस बीच किसान अपनी शिकायत पर हल्का लेखपाल से जमीन पर कब्जा पाने चक्कर लगाता रहा।

इसके पहले लेखपाल रामजस को किसान ने 10 हजार रुपए भी दिया था किंतु लेखपाल रिपोर्ट लगाने तथा जमीन कब्जा करवाने के लिए और रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित किसान महावीर जब अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गया तो वह अयोध्या मंडल पहुंच एंटी करप्शन पुलिस को शपथ पत्र के साथ तहरीर दिया। बुधवार को एंटी करप्शन निरीक्षक राय साहब द्विवेदी अपने टीम के साथ तहसील परिसर पहुंचे। लेखपाल रामजस निवासी कोतवाली टांडा के गांव रामपुर कला को जैसे ही किसान ने चार हजार रुपए घूस दिया वहां मौजूद टीम ने रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम में दिनेश उपाध्याय, हरिओम मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल,देवव्रत यादव,शैलेंद्र सिंह , शम्स तबरेज, अंगद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। निरीक्षक राय साहब द्विवेदी ने बताया कि आरोपी लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ 13/2 की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...