back to top

चीन से आयात होने वाले सामानों से हमारे उद्योगों और कारखानों पर बुरा असर : अखिलेश यादव

लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि चीन से आने वाले सामानों पर भारत की निर्भरता लगातार बढ़ रही है, जिसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के घटते कारोबार पर पड़ रहा है।


सपा प्रमुख यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, यही है तथाकथित आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच। उन्होंने इसे विस्तार से समझाते हुए कहा, चीन से आने वाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के लगातार घटते जा रहे काम-कारोबार पर पड़ा है। इससे बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है। यादव ने आगाह करते हुए कहा, भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे। उन्होंने आगे कहा, पहले चीन अपना माल भारत के बाजारों में भर देगा जिससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर गलत हरकत को नजरअंदाज करने के लिए भाजपाई मजबूर हो जाएंगे।


यादव ने दावा किया, उसके बाद चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा और उसके बाद मनमाने दाम पर हर चीज की आपूर्ति करेगा।उसके बाद महंगाई-बेरोजगारी बढ़ाएगा।भविष्य के खतरों को लेकर उन्होंने आगाह किया, जब महंगाई और बेरोजगारी ज्यादा होगी तो सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश भी बढ़ेगा और बिना बहुमत की भाजपा की सरकार और भी कमजोर होकर लड़खड़ा जाएगी।


सपा प्रमुख ने कहा, फिर खुद ही लड़खड़ाती भाजपा सरकार चीन के अतिक्रमण को चुनौती नहीं दे पाएगी… उसके बाद हमारी जमीन पर चीन अपना कब्जा और बढ़ाएगा।… इसके बाद भाजपा दोहराएगी कि न कोई न कोई यादव ने कहा, अगर ये बात ड्रोनवालों को समझ नहीं आ रही है तो उत्तर प्रदेश में विराजमान बुलडोजर वाले प्रवासी जी ही ये सच्चाई समझकर जवाब दें कि चीन ने हमारी कितनी जमीन हड़प ली है, क्योंकि उनका मूल निवास स्थान भी चीन के कब्जे का शिकार हुआ है। सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा, भाजपाई बस देश का क्षेत्रफल बता दें, मतलब ये बता दें कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, क्या अब भी उतनी ही है या चीनी कब्जे के बाद घट गई है। उन्होंने कहा,दिल्ली वाले न सही, तो लखनऊ वाले पलायन स्पेशलिस्ट ही बता दें कि हमारी कितनी जमीन का पलायन हो गया है, वैसे जनता बखूबी समझती है कि जमीन का पलायन कभी होता नहीं है, जो जमीन चली जाए वो कहीं और चलकर नहीं आती।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...