back to top

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कृषि के माध्यम से हमारे किसान अपना जीविकोपार्जन करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी सहयोग करते हैं,इसलिए कृषि की प्रभावी तकनीक सिखाने के लिए सरकार कुशीनगर में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की मंशा है कि प्रदेश के किसानों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एक ही केंद्र में प्राप्त हो और इस दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभालते ही सबसे पहला कार्य किसानों के लिए किया,उन्होंने देश के किसानों को निशुल्क सॉइल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था उपलब्ध कराई।

मुख्यमंत्री ने कहा, आज देश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और लागत का डेढ़ गुना दाम मिल रहा है। साथ ही दो करोड़ 62 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सालाना छह हजार रुपये देकर उन्हें संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने एक तरफ जहां खेती को किसानों के जीवन के परिवर्तन का माध्यम बनाया है। वहीं दूसरी तरफ वह खाद्य प्रसंस्करण के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक दिवसीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और किट वितरित किए। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा अन्य नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...