back to top

अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, हाल ही में आंख की सर्जरी हुई थी

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने शनिवार को दी। इस सप्ताह की शुरुआत में 89-वर्षीय अभिनेता को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक आंतरिक सूत्र ने बताया, वह बृहस्पतिवार को अस्पताल गए थे।

चूंकि नतीजों में कुछ समय लगेगा, इसलिए परिवार ने फैसला किया कि सभी नियमित जांच ठीक से पूरी होने तक उनके लिए वहीं रहना बेहतर होगा। वह बुजुर्ग हैं और उन्हें चिकित्सकों से उचित देखभाल की आवश्यकता है। चिंता की कोई बात नहीं है। इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी हुई थी। उस समय सिनेमा जगत के इस दिग्गज को मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते समय अपनी दाहिनी आंख पर पट्टी बांधे देखा गया था।

उन्होंने ‘पपराज़ी’ से भी बातचीत कर बताया कि वह अब भी “बहुत मजबूत” हैं। धर्मेंद्र ने कहा, अभी बहुत दम है, अब भी बहुत जान है… मेरी आंख में ग्राफ्ट हुआ है। दर्शकों को प्यार। मैं मजबूत हूं। जाने-माने अभिनेता की सबसे हालिया फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया थी, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर-कृति सेनन के साथ काम किया था।

वह अगली बार फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन की फिल्म “इक्कीस” में दिखाई देंगे। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। दिसंबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया नजर आएंगी। धर्मेंद्र पारिवारिक-ड्रामा थ्रिलर “मैंने प्यार किया फिर से” में अभिनेता अरबाज खान के साथ भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...