back to top

सेवा से नदारद यूपी के 700 से अधिक डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी में सेवा से नदारद सात सौ से अधिक सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए अन्य कदमों के साथ-साथ राज्य के सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा महकमा संभाल रहे यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी।

पाठक ने बताया कि राज्य में लगभग 724 चिकित्सक हैं जो ड्यूटी के दौरान लगातार गायब पाए गए हैं। जांच कराने के बाद ऐसे लोगों को नोटिस दिया गया है और सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है। पाठक ने कहा कि अभी ऐसे 50 चिकित्सक बर्खास्त किए जा चुके हैं। बाकी लोगों को नोटिस देकर ड्यूटी पर वापस आने के लिए कहा गया है। अगर वे नहीं आते हैं तो तो प्रक्रिया पूरी कर सेवा से उन्हें बर्खास्त किया जाएगा तथा उनकी जगह नए लोगों को तैनात किया जाएगा।

एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के करीब 19 हजार पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष करीब 12 हजार चिकित्सक तैनात हैं। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के दावे के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने कहा कि पहली बार यूपी सरकार ने पांच लाख रुपये प्रतिमाह वेतन देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शुरू की है। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में यूपी में विशेषज्ञ चिकित्सक आ रहे हैं।

उन्होंने भर्ती किये गये विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की गयी है और चिकित्सकों की कमी भी जल्द ही दूर की जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोपों के जवाब में पाठक ने कहा कि उनको अपने कार्यकाल की याद नहीं है।

समाजवादी पार्टी केवल सोशल मीडिया तक सीमित रह गयी है। पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख को बताना चाहिए कि उनकी सरकार (2012-2017) के दौरान वह और उनके स्वास्थ्य मंत्री कितनी बार अस्पताल में जाकर वहां का हालचाल लेते थे। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में स्वास्थ्य मंत्रालय को एक तरह से लूट का अड्डा बना दिया गया था। आज हम कह सकते हैं कि भाजपा की सरकार तल्लीनता से लोगों की सेवा तथा काम कर रही है। ब्रजेश पाठक आए दिन अस्पतालों का दौरा कर खामियों को दूर करने का निर्देश देते हैं।

सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के सभी अस्पतालों में दवाइयां मिल रही हैं। चिकित्सक समय पर आ रहे हैं। सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की कार्रवाई चल रही है। 65 मेडिकल कालेज काम कर रहे हैं। शेष की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य सेवा में सुधार के बारे में पूछे जाने पर पाठक ने कहा कि राज्य में करीब 21 हजार उपकेंद्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्थापना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल और उनकी संपूर्ण जांच कराने, नवजात शिशुओं संबंधी सेवाएं, बाल्यकाल एवं शिशुओं संबंधी स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन व उपचार, गैर संचारी रोगों की जांच, नेत्र, नाक, कान रोग का इलाज, आकस्मिक दुर्घटना जैसी स्थिति में प्राथमिकता से सेवा प्रदान करना है। पाठक ने कहा कि यूपी में संजीवनी एप पर विशेषज्ञ चिकित्सक से मरीज बात कर अपनी समस्या बताते हैं और प्रतिदिन करीब 50 हजार लोगों को संजीवनी एप पर उपचार मिल रहा है।

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में बहुत तेजी के साथ आयुष्मान भारत पर काम हो रहा है। अभी हमारे पास लगभग तीन करोड़ 10 लाख कार्डधारक हैं। केवल 22 सितंबर को पूरे देश में ढाई लाख कार्ड बने और उनमें से दो लाख कार्ड यूपी में बने हैं। इस दिशा में हम तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम रोज रिपोर्ट मांगते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारक के बीमार होने पर उसका पांच लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क किया जाता है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...