back to top

आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा पहले-पहल मतदान करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल

मुंबई। आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, रेखा, माधुरी दीक्षित नेने और आर माधवन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने यहां सोमवार को सुबह लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज महाराष्ट्र में 17 सीटों पर मतदान हो रहा है। अकेले मुंबई में छह सीटों पर मतदान जारी है।

महाराष्ट्र के अतिरिक्त आज राजस्थान

महाराष्ट्र के अतिरिक्त आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी मतदान हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा जोनास, प्रिया दत्त, लारा दत्ता और आमिर तथा उनकी पत्नी किरण राव यहां पहले-पहल मतदान करने वालों में शामिल रहे। ट्विटर पर स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए प्रियंका ने सेल्फी पोस्ट की और लिखा, यह क्षण है जो बहुत महत्वपूर्ण है…प्रत्येक मत एक आवाज है जो काफी महत्व रखता है।

इस लोकसभा चुनाव 2019 । माधुरी ने ट्वीट किया, मतदान हमारा अधिकार है, हमें इसका बुद्घिमानी से इस्तेमाल करना चाहिए। अपने देश का भविष्य हमारे हाथों में है। आइए, हम अपना कर्तव्य निभाएं।इ भारत के लिए मतदान करें। प्रियंका की तरह माधुरी ने भी स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए अपनी सेल्फी पोस्ट की।

https://twitter.com/MadhuriDixit/status/1122717215931768832

चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मातोंडकर भी

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं और शहर के उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मातोंडकर भी पहले-पहल वोट डालने वालों में शामिल रहीं। माधवन ने वोट डालने के बाद अपनी पत्नी के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। माहिम स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचीं अदाकारा अमृता राव ने कहा, मतदान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है चाहे उसका ओहदा कुछ भी हो। उन्होंने कहा, यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है जो देश और इसके लोगों की बेहतरी चाहता है। हालांकि चर्चित हस्ती होने के नाते आपको लोगों को प्रभावित करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए और यदि मेरा वोट किसी एक व्यक्ति को भी घर से निकलकर मतदान के लिए प्रेरित कर सकता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। अब तक मतदान कर चुकीं अन्य हस्तियों में राहुल बोस, कुणाल कोहली और रविकिशन शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...