back to top

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर महिला से कई बार किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में फिल्म उद्योग में काम दिलाने का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य महिला, उसके पति और उसकी बेटी को भी पीड़िता को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित है और ठाणे शहर के माझीवाडा क्षेत्र की निवासी है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कपूरबावड़ी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पीड़िता से करीब तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने फिल्म उद्योग के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से संपर्क होने का दावा किया था। इस महिला ने पीड़िता को बड़ी अभिनेत्री बनाने का वादा किया और उसे सिंगापुर ले गई जहां उसने पीड़िता को एक व्यक्ति से मिलवाया।

एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उस व्यक्ति ने पीड़िता को सिंगापुर स्थित अपने घर बुलाकर उसे एक पेय पदार्थ पिलाया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मुंबई और अन्य स्थानों के होटलों में भी उसने उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने पीड़िता का उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला, उसका पति और उसकी बेटी पीड़िता को बार-बार कॉल कर धमकाने लगे और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...