back to top

पुरानी रंजिश में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

शामली। शामली जिले के झिंझाना इलाके में 14 साल पहले हुई अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए एक युवक ने 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलोरा गांव में जयवीर नामक व्यक्ति शनिवार शाम अपने खेतों से घर लौट रहा था तभी राहुल (30) ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि फरार राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पीड़ित के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जयवीर की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गयी है। राहुल के पिता बृजपाल की 2011 में जयवीर ने हत्या कर दी थी। इसके लिए जयवीर को 11 साल की जेल हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद जयवीर पिछले तीन साल से गांव में रह रहा था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...