back to top

योगीराज में ‘नामांतरण’ के 91 फीसदी मामले निस्तारित

संजय धीमान लखनऊ। राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) पर नामांतरण के अंतर्गत एक अगस्त तक सूबे की सभी तहसीलों में दर्ज कुल 83,07,107 वादों के सापेक्ष 76,20,764 वादों का निस्तारण (91 प्रतिशत) किया गया है तथा 6,86,343 वाद निस्तारण के लिए लम्बित हैं। इन लम्बित 6,86,343 वादों में 4,38,277 वाद 3 माह से अधिक अवधि के हैं।

उल्लेखनीय है कि यूपी राजस्व संहिता, 2006 की धारा-34 (नामांतरण) के अंतर्गत प्रदेश की तहसीलों में दर्ज होने वाले वादों के निस्तारण के लिए राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के नियम-34 (7) के अंतर्गत यह व्यवस्था दी गयी है कि तहसीलदार नामांतरण के अविवादित प्रकरण को उसके दर्ज किये जाने की तारीख से पैंतालीस दिनों की अवधि के अन्दर और नामांतरण के विवादित प्रकरण को नब्बे दिनों के अवधि के अन्दर तय करने का प्रयास करेगा और यदि कार्यवाही ऐसी अवधि के अन्तर्गत समाप्त नहीं होती है तो उसके लिए कारण अभिलिखित किया जायेगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत दाखिल खारिज वादों का योजित किया जाना तथा उनका निस्तारण किया जाना एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें पक्षों द्वारा आपत्ति, साक्ष्य आदि प्रस्तुत किये जाने के कारण समयावधि के उपरान्त उक्त वाद लंबित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सदन के दौरान विधानसभा के एक सदस्य के सवाल पर जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारी को विस्तृत निर्देश जारी किये गये हैं। उक्त निर्देशो में सभी राजस्व न्यायालय क्रियाशील रहने, तहसीलदार (न्यायिक) के पद रिक्त होने की स्थिति में नायब तहसीलदार को तैनात किये जाने, धारा-34 के निर्विवादित वादों का समय-सीमा के अंदर निस्तारण किये जाने तथा कुल पंजीकृत राजस्व वादों के वितरण की व्यवस्था राजस्व प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजस्व न्यायिक अधिकारियों के मध्य 30:70 में किये जाने के निर्देश भी जारी किये गये हैं।

अभी तक किसी भी विषय पर जानकारी लेने के लिए आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, नागरिकों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। नतीजतन, किसी को भी समय पर जानकारी नहीं मिल पाती थी और जनता असहज महसूस करती थी। आम नागरिकों को कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जनता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की। जिसका नाम राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली है। अब इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे आॅनलाइन राजस्व न्यायालय की सेवाओं और सुविधाओं को अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर से एक्सेस कर सकता है। राज्य सरकार ने इस पोर्टल के अंतर्गत तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद तक 2774 राजस्व न्यायालयों को शामिल किया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...