back to top

नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान किए गए

नयी दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान काटे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार नशे व तेज रफ्तार वाहन चलाने, मोटरसाइकिल से करतब दिखाने और अन्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख सड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे।

उन्होंने बताया कि रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए गए थे।

भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई और जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय रखा गया। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां भीड़ जुटने की संभावना होती है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उल्लंघनों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश देना भी था क्योंकि इसी के कारण सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...