back to top

बर्थ डे पार्टी में गई 8 वर्षीय बच्चे से रेप के बाद हत्या, पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी आठ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरपंच के 21 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। मोखाडा तालुक के एक गांव में रहने वाली बच्ची रविवार को गांव में ही अपनी एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी थी लेकिन फिर घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की।

मोखाडा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक प्रेमनाथ धोले ने बताया कि बच्ची का शव रविवार देर रात गांव में एक कब्रिस्तान के समीप मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक जांच दल ने कई सूचनाओं पर कार्वाई की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रविवार को लड़की का कथित तौर पीछा किया और फिर रात को उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की मां एक स्थानीय काउंसिलर रह चुकी है। धोले ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 65(2) (12 वर्ष से कम की आयु की लड़की से दुष्कर्म) और 66 (मौत के लिए सजा) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...