back to top

यूपी में 8 आईपीएस अफसरों का तबादला, कानपुर देहात,शामली और श्रावस्ती के एसपी बदले

  • श्रद्धा नरेंद्र पांडे एसपी कानपुर देहात, राहुल भाटी श्रावस्ती और नरेंद्र प्रताप सिंह शामली के एसपी बनाए गए जबकि प्रवीण रंजन सिंह डीसीपी नोएडा बनाए गये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने रविवार को एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिये गये हैं। इसमें शामली, कानपुर देहात और श्रावस्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

सूची के मुताबिक राम सेवक गौतम (आईपीएस-2013) को पुलिस अधीक्षक शामली से स्थानांतरित कर पीटीएस मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, अरविन्द मिश्र (आईपीएस-2015) कानपुर देहात से हटाकर ईओडब्ल्यू लखनऊ भेजे गए हैं।

धनश्याम (आईपीएस-2015), जो अब तक श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (आईपीएस-2017) को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से स्थानांतरित कर कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं राहुल भाटी (आईपीएस-2018) एटीएस लखनऊ से श्रावस्ती के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

इसके अलावा लाखन सिंह यादव (आईपीएस-2018) को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हटाकर सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।

नरेन्द्र प्रताप सिंह को बागपत से स्थानांतरित कर शामली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रवीन रंजन सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में ही पदस्थ रखते हुए पुलिस उपयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...