back to top

फतेहपुर पटाखा बाजार में लगी भीषण आग से 65 दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

फतेहपुर। शहर के महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही एक के बाद एक पटाखों में जोरदार धमाके होने लगे और देखते ही देखते यह आग मैदान में लगी सभी 65 आतिशबाजी की दुकानों में फैल गई, जिससे सभी दुकानें जलकर राख हो गईं। धमाकों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

हादसे में कई दुकानदार और ग्राहक विस्फोट की चपेट में आकर झुलस गए। “अरे बचाओ, अरे बचाओ” की चीखों के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए।

फायर ब्रिगेड की नाकामी और देरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग पर तुरंत नियंत्रण पाने के लिए मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने दगा दे दिया, जिसके कारण आग बुझाने में देरी हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि फायर ब्रिगेड का कार्यालय महज पाँच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुँचने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। इस देरी के कारण अनुमानित दस से पाँच करोड़ रुपये की आतिशबाजी जलकर खाक हो गई।

हालात बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

आग लगने की सूचना मिलते ही शहर की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्यों में बाधा को दूर करने के लिए पुलिस को अंततः लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ना पड़ा।

प्रशासनिक अमला मौके पर सक्रिय

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। झुलसे हुए लोगों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अविनाश पांडेय ने बताया कि हादसे में पटाखा बाजार की सभी 65 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि अभी तक इस भीषण अग्निकांड में किसी के भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...