back to top

प्रदेश में संक्रमण से 59 की मौत, 4600 की रिपोर्ट पॉजिटिव

मरने वालों का आंकड़ा 2,300 के पार, अब तक मिले कुल 1.44 लाख संक्रमित

लखनऊ में सबसे ज़्यादा 652 नये मामले, 8 और की मौत

कानपुर नगर में मिले 289 संक्रमित, 4 की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ़्तार कम होने के बजाये और घातक हो रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमण से 59 की जान चली गयी। इसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2300 के पार हो कर 2335 हो गया है।

शुक्रवार को मरने वालों में कानपुर नगर, बरेली के 4-4, वाराणसी, प्रयागराज, के 3-3, बलिया,मुरादाबाद, अयोध्या, शाहजहांपुर, बस्ती, सोनभद्र, लखिमपुर खीरी के 2-2, जौनपुर, देवरिया, बाराबंकी, सुल्तानपुर, महराजगंज, पीलीभीत, बहराइच, कन्नौज, संभल, मिर्ज़ापुर, सीतापुर, अमरोहा, प्रतापगढ़, फ़िरोज़ाबाद, फर्रुखाबाद, बदायूं, शामली, कौशाम्बी और हमीरपुर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 4600 नये केस मिले हैं। इसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 1,44,782 मरीज़ मिल चुके हैं। हालांकि इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 92,526 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। लेकिन, एक्टिव मामलों की संख्या चिंता का सबब बनी हुई है। इस समय प्रदेश में 50,426 मामले एक्टिव हैं।

प्रदेश में सबसे ज़्यादा 652 मामले एक बार फिर राजधानी लखनऊ में सामने आये हैं। नये केस आने के बाद शहर और उसके आस-पास के इलाकों में अब तक मिले कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15 हज़ार के ऊपर जा कर 15,593 हो गयी है।

लखनऊ में शुक्रवार को संक्रमण से 8 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी में संक्रमण से अब तक 190 लोग दम तोड़ चुके हैं। यहां मौजूदा समय में 7,188 एक्टिव केस हैं। हालांकि एक्टिव मामलों की तुलना में अब तक 8607 मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो कर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

लखनऊ के बाद प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज़्यादा 289 केस कानपुर नगर में मिले हैं। वहां के अलावा कानपुर नगर में 289, गोरखपुर में 283, प्रयागराज में 213, वाराणसी में 162, ग़ाज़ियाबाद में 142, देवरिया में 127, कुशीनगर में 109, महराजगंज में 93 और सिद्धार्थ नगर में 90 संक्रमित मिले हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...