back to top

सुल्तानपुर में 5 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या, घर से 100 दूर मिला शव

सुलतानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई जिसका शव बृहस्पतिवार को घर से 100 मीटर दूर एक खंडहरनुमा मकान में मिला है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सोनवातारा गांव की है।

पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार गोसाईंगंज के सोनवातारा निवासी अरविंद का पांच वर्षीय पुत्र अखिल बुधवार दोपहर 12 बजे घर लापता हो गया। कुछ देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्याम लाल के खंडहरनुमा मकान में उसका शव पाया गया। बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और खोजी श्वान दस्ते की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्वाई की जाएगी। मृत बच्चे के दादा पूर्णवासी की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...