back to top

मध्य प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर सुबह 11बजे तक 29.71 प्रतिशत मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के तहत सोमवार सुबह 11 बजे तक सात सीटों पर 29.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की सात लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगावाद एवं बैतूल के लिए के लिए आज 11बजे तक 29.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि 11 बजे तक टीकमगढ़ में 28.81 प्रतिशत, दमोह में 28.23 प्रतिशत, खजुराहो में 29.73 प्रतिशत, सतना में 28.25 प्रतिशत, रीवा में 27.72 प्रतिशत, होशंगावाद में 31.88 प्रतिशत और बैतूल में 33.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा।

मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें करीब एक करोड़ 19 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 110 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। 2014 में इन सभी सातों सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। उन्होंने कहा कि इन सात सीटों पर नौ महिला प्रत्याशियों सहित कुल 110 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से टीकमगढ़ में 14, दमोह में 15, खजुराहो में 17, सतना में 21, रीवा में 23, होशंगाबाद में 11 एवं बैतूल में 9 उम्मीदवार शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीटें है। छह सीटों के लिए मतदान प्रथम चरण 29 अप्रैल को हो गया है, जबकि बाकी 23 सीटों के लिए तीन अन्य चरणों 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को मतदान होना है। मतगणना 23 मई को होगी।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...