back to top

डेंगू की चपेट में 26 और लोग, बचाव के लिए चला अभियान

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से 26 और मरीज मिले। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बचाव के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। इसके साथ ही मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

शहर के इन्दिरानगर, चन्दरनगर व अलीगंज क्षेत्रों से लगातार मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को भी इन जगहों से सबसे ज्यादा मरीज मिले। अलीगंज में 2, चन्दरनगर में 4, इन्दिरानगर में 4, काकोरी में 1, सरोजनीनगर में 3, चिनहट में 3, मलिहाबाद में 1, एनके रोड में 3, टूडियागंज में 2, रेडक्रास में 2 और सिल्वर जुबली में 1 1 मरीज मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में मच्छजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। रविवार को 702 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने भी जागरूकता अभियान चलाया।

टीमों ने तोप खाना बाजार, ई-ब्लाक मार्केट राजाजीपुरम, गुडम्बा थाना सेक्टर-आई, दयाल रेजीडेन्सी, हसनापुर तुलसी पार्क, न्यू हैदरगंज मानस हास्पिटल, अम्बेडकर चैराहा, विजय नगर चैकी नीलमथा के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। लोगो को बताया गया कि सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करें। घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें। टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेंके।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...